भमोरा। झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी के बाद पीड़िता महिला ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई। कार्रवाई न होने पर परिवार सहित पलायन की बात दोहराई है।
ग्राम सरदार नगर निवासी सुनैना पत्नी सुनील सिंह ने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाली एक महिला शुक्रवार को पूर्व की भांति लाठी डंडे लेकर घर में घुस आई। परिवार के द्वारा वीडियो बनाने पर वापस जाते हुए झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इसकी शिकायत थाना पुलिस के साथ जनसुनवाई पोर्टल व डायल 1076 पर भी की गई है। इसके बाद शनिवार सुबह उक्त महिला दोबारा फिर गाली गलौज करते हुए घर में घुस गई। सूचना पर पहुंची डायल 112 को देख महिला अपने घर वापस चली गई। इससे भयभीत हो परिवार ने थाना पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। कार्रवाई न होने पर परिवार सहित पलायन की बात दोहराई है। संवाद