फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ससुरालियों ने गर्भवती को पीटकर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
शीशगढ़। पहले पति की मौत के बाद महिला ने दूसरी शादी की थी। दूसरे पति ने परिजनों के साथ दहेज में 20 लाख व कार की मांग कर गर्भवती महिला को पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

ग्राम अभूपुरा उर्फ जोखनपुर निवासी संगीता उर्फ तारा पुत्री नरेंद्र पाल ने बताया कि उनकी शादी ग्राम खमरिया थाना मिलक, रामपुर के साथ हुई थी। पति ट्रक ड्राइवर थे, जिनकी सड़क हादसे में 2015 में कलकत्ता में मौत हो गई थी। पहले पति से एक बेटा प्रिंस है। इसके बाद 20 अप्रैल 2019 को ग्राम रम्पुरा मिश्र थाना जहानाबाद, पीलीभीत निवासी रामकिशोर पुत्र शोभाराम के साथ शादी हो गई। इसके बाद अब दहेज की मांग को लेकर उसको मारपीट कर बेटे के साथ घर से निकाल दिया गया है। पुलिस ने पति रामकिशोर, कमला देवी, शोभराम, बांधू राम, नीला देवी, जशोदा देवी, राजकुमारी व जगदीश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें