नंदिनी नाम से मिले फैक्टरी के कागजात
देर रात में खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी फैक्टरी में पहुंचे और सैंपल लिए। तलाशी में वहां कुछ कागजात मिले। इन पर रंजीत के नाम से नंदिनी फूड प्रोडक्ट नाम की इस फर्म का संचालन दिखाया गया है। एफएसडीए के अधिकारी जांच कर रहे हैं कि कागजात असली हैं या फिर इनमें भी फर्जीवाड़ा किया गया है। कुल मिलाकर कार्रवाई का आधार तय किया जा रहा है।
एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बरामद केमिकल व सॉस की जांच के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को बुलाया गया है। उनकी रिपोर्ट को भी पुलिस अपनी कार्रवाई का आधार बनाएगी।
ये भी पढ़ें- Bareilly News: खंडहर में बना रहे थे 'मौत का सामान', हिस्ट्रीशीटर समेत छह गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद
एफएसडीए के सहायक आयुक्त द्वितीय अपूर्व श्रीवास्तव ने कहा कि मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने मौके से सॉस व केमिकल के आठ सैंपल लिए हैं। इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।