शीशगढ़। थाना क्षेत्र के ग्राम ईश्वरपुर निवासी एक युवक ने हाईकोर्ट में अपनी शादी व जन्म प्रमाण पत्र पेश किए थे, जो कि पुलिस जांच में फर्जी पाए गए।
क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने हाईकोर्ट में अपने प्रेम विवाह का प्रमाण पत्र लगाया था, जिसको बरेली के आर्य समाज संस्था द्वारा पंजीकृत दर्शाया था। पुलिस की जांच में उक्त संस्था ने प्रेम विवाह के प्रमाण पत्र को फर्जी करार दिया है। जांच में युवक के जन्म संबंधी प्रमाण पत्र भी अलग - अलग पाए गए हैं। पुलिस ने उक्त युवक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद