भमोरा। देवचरा दवा लेने आई महिला को ट्रक ने कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्राम भूड़ा आनंदपुर निवासी रब्बो पत्नी पप्पू खा मंगलवार दोपहर बच्चों के लिए देवचरा बाजार में एक डॉक्टर के पास दवा लेने आई थी कि बाजार में धान लोड करने आए ट्रक ने उन्हें अपने चपेट में ले लिया। इससे महिला के दोनों पैर पहिये के नीचे आने से कुचल गए। इसके बाद चालक ट्रक को लेकर भमोरा की तरफ भाग गया, जिसे पुलिस ने भमोरा चौराहे पर पकड़ लिया। चालक व ट्रक को कब्जे में लेकर घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। संवाद