फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आलू व्यापारियों के अपहरण में फर्जी दरोगा गिरफ्तार

विज्ञापन
फर्जी दरोगा कमल। स्रोत- पुलिस
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। तीन महीने पहले आलू व्यापारियों का अपहरण करने के मामले में पुलिस ने हापुड़ निवासी फर्जी दरोगा कमल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कमल ने खुद को एसओजी का दरोगा बताता था। तीन महीने से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि हापुड़ जिले में नई मंडी गढ़ रोड स्थित गांव मुरादनगर निवासी कमल ने आलू व्यापारी ओमप्रकाश और राजू सिंह को हिसाब करने के लिए बुलाया था। आरोप है कि कमल ने अपने साथियों की मदद से दोनों आलू व्यापारियों का अपहरण कर पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। दोनों व्यापारी उस वक्त आलू का बीज खरीदने हापुड़ गए थे। आलू व्यापारी ओमप्रकाश के बेटे को जब इसकी भनक लगी तो उन्होंने यहां कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर दोनों व्यापारियों को मुक्त करा लिया था लेकिन अपहरणकर्ता मौके पर कार छोड़कर भाग गए थे।
आलू व्यापारियों के अपहरण में शामिल हापुड़ जिले के निवासी कमल को पुलिस ने जिरौलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। छानबीन में पता चला कि अपहरण के दौरान कमल ने खुद को एसओजी का दरोगा बताया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कमल को शनिवार दोपहर कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें