फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: साफ-सफाई के नाम पर कराया फर्जी निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। नगरिया सादात रेलवे स्टेशन के शौचालय पर गंदगी का अंबार है, लेकिन शिकायत के बाद अधिकारियों ने साफ-सफाई के नाम पर इसका फर्जी निस्तारण करा दिया।
विज्ञापन



कस्बे के पास नगरिया सादात रेलवे स्टेशन पर शौचालय गंदगी से पटी है। इसकी शिकायत एक युवक ने एक्स पर अधिकारियों से कर दी। मामले के तूल पकड़ते ही रेलवे प्रशासन हरकत में आ गया, लेकिन कार्रवाई करने की बजाय अधिकारियों ने गुमराह करने के लिए पुरानी फोटो भेज दी। शिकायतकर्ता को जवाब में पुरानी तस्वीर भेजी गई तो उसने तुरंत नया फोटो खींचकर फिर से भेजा, जिससे सच्चाई सामने आ गई।
विज्ञापन




स्थानीय लोगों का कहना है कि यह हालत रोजाना के हैं। यहां एक अन्य शौचालय एनयूपीपीएल द्वारा वर्षों पहले भी बनवाया गया था, लेकिन आज तक उसके ताले नहीं खुले। स्टेशन मास्टर सोनिया रानी ने बताया कि स्टेशन पर एक प्राइवेट सफाईकर्मी है, जो केवल सुबह आकर सफाई करता है। पानी की कोई सुविधा नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें