फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: इस जिले में आंगनबाड़ी भर्ती का निकाल दिया फर्जी विज्ञापन, सीडीपीओ का होगा निलंबन

Mon, 03 Aug 2026 07:37 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के मझगवां में तैनात सीडीपीओ ने आंगनबाड़ी भर्ती का फर्जी विज्ञापन प्रकाशित कराया था। सीडीओ ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए कड़ी कार्रवाई की संस्तुति की। जिलाधिकारी ने सीडीपीओ के निलंबन के लिए शासन को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के मझगवां में तैनात बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका भर्ती का फर्जी विज्ञापन प्रकाशित कराए जाने का मामला अब कार्रवाई के अंतिम चरण में पहुंच गया है। मामले को गंभीर लापरवाही मानते हुए मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) देवयानी ने संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की संस्तुति करते हुए जिलाधिकारी को पत्र भेजा था। इसके बाद डीएम ने सीडीपीओ के निलंबन के लिए शासन को पत्र भेज दिया है।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, करीब एक माह पूर्व समाचार पत्रों में मझगवां परियोजना के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती का विज्ञापन प्रकाशित हुआ था। विज्ञापन सामने आने के बाद बड़ी संख्या में अभ्यर्थी आवेदन और चयन प्रक्रिया की जानकारी लेने के लिए विभागीय कार्यालय पहुंचने लगे। जब अधिकारियों ने ऐसी किसी भर्ती प्रक्रिया से इनकार किया तो अभ्यर्थियों ने प्रकाशित विज्ञापन दिखाया, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। प्राथमिक जांच में सामने आया कि संबंधित विज्ञापन अधिकृत नहीं था। 
विज्ञापन

शासन स्तर से होगी कार्रवाई 
मामले की जांच के दौरान सीडीपीओ स्तर पर अन्य प्रशासनिक अनियमितताएं भी सामने आईं। सीडीओ ने इसे विभाग की छवि धूमिल करने वाली गंभीर लापरवाही मानते हुए संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की संस्तुति की। अब जिलाधिकारी ने पूरे प्रकरण का परीक्षण करने के बाद शासन को पत्र भेजकर संबंधित सीडीपीओ के निलंबन की कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। इस संबंध में सीडीओ देवयानी ने बताया कि सीडीपीओ की गंभीर लापरवाही सामने आने पर डीएम के माध्यम से शासन को पत्र भेजा गया है। शासन स्तर से अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें