फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फर्जी आधार कार्ड बनाने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरा साथी फरार, पुलभट्टा का था निवासी, कंप्यूटर, प्रिंटर समेत कई सामान बरामद
विज्ञापन

बहेड़ी। शेरगढ़ पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर पर मिली शिकायत के आधार पर सरस्वती शिशु मंदिर ग्राम रम्पुरा में छापा मारा। मौके पर एक युवक फर्जी तरीके से आधार कार्ड बनाते हुए मिला, जिसे गिरफ्तार किया गया, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। आरोपी के पास से कंप्यूटर, प्रिंटर, फिंगर प्रिंट मशीन, ए स्कैनर, कुछ जन्म प्रमाण पत्र आदि सामान बरामद किया गया है।
विज्ञापन

पकड़ा गया युवक फैजान अंसारी निवासी मोहल्ला सिरौली थाना पुलभट्टा, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड का रहने वाला है। वह ग्रामीणों से मोटी रकम वसूलकर फर्जीवाड़ा करते हुए आधार कार्ड बना रहा था। इंस्पेक्टर शेरगढ़ आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि पुलिस के हेल्पलाइन नंबर पर एक ग्रामीण ने शिकायत की थी। ग्रामीण का आरोप था कि उत्तराखंड का एक युवक उनके गांव में आकर फर्जी आधार कार्ड बना रहा है। पुलिस में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें