फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भाजपा नेता के जनसेवा केंद्र पर बनाए जा रहे थे फर्जी आधार-पैन कार्ड, पुलिस ने मारा छापा तो हुआ खुलासा

Thu, 29 May 2025 01:39 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के सीबीगंज क्षेत्र में मिलिट्री इंटेलीजेंस के इनपुट पर एसओजी और थाना पुलिस ने बुधवार को भाजपा नेता के जनसेवा केंद्र पर छापा मारा। यहां फर्जी आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, हाईस्कूल व इंटरमीडिएट मार्कशीट, ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का धंधा चल रहा था।
विज्ञापन
आरोपी मुकेश देवल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में भाजपा के सीबीगंज मंडल महामंत्री एवं अखिल भारतीय पटवा वैश्य महासभा के जिलाध्यक्ष मुकेश देवल के जनसेवा केंद्र पर फर्जी प्रमाण पत्र बनाए जा रहे थे। आर्मी इंटेलीजेंस, एसओजी, सीबीगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारा तो फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। भाजपा नेता अपने भाई के साथ मिलकर जनसेवा केंद्र की आड़ में फर्जीवाड़ा कर रहा था। आरोपी मुकेश देवल ने अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर खुद को भाजपा के सीबीगंज मंडल का महामंत्री लिख रखा है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन


सीबीगंज के गांव महेशपुर में भाजपा नेता मुकेश देवल व उसका भाई दीपक देवल मकान में दुकान खोलकर जनसेवा केंद्र चलाता है। इतना ही नहीं, उसने बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक की सीबीगंज शाखा के अलावा कई अन्य स्थानों पर भी अपना सिस्टम लगाकर आधार कार्ड बनाने का काम ले रखा है, जो काफी समय से संचालित है। 

यह भी पढ़ें- Bareilly News: डीएम हुए 'बीमार' तो जिला अस्पताल की खुली पोल, मरीज बनकर जाना स्वास्थ्य सेवाओं का हाल
विज्ञापन


घर पर संचालित जनसेवा केंद्र में फर्जी आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, हाई स्कूल व इंटरमीडिएट मार्कशीट, ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का धंधा चल रहा था। यह फर्जी कागजात सेना की अग्निवीर भर्ती, रेलवे आदि में प्रयोग किए जाते थे। मिलिट्री इंटेलिजेंस लखनऊ (बरेली इकाई) की जांच में यह फर्जीवाड़ा सामने आया तो एसओजी व सीबीगंज पुलिस को साथ लेकर बुधवार को जनसेवा केंद्र पर छापा मारा गया। 

विज्ञापन

मौके से बरामद हुआ ये सामान 
पुलिस ने मौके से दो लैपटॉप, 50 से अधिक आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, रेलवे अधिकारियों व पार्षदों की मोहरें आदि सामान बरामद किया है। हालांकि आरोपी फरार हो गया है। वहीं भाजपा नेता मुकेश देवल को भाजपा कार्यकर्ता भी मानने से इनकार कर रहे हैं, जबकि उसकी भाजपा के कार्यक्रमों में भूमिका रहती थी। कई नेताओं के साथ उसके फोटो भी सामने आए हैं। 

भाजपा के सीबीगंज मंडल अध्यक्ष अजय मौर्य का कहना है कि भाजपा के सीबीगंज संगठन में मुकेश देवल पर कोई पद नहीं है और न ही भाजपा कार्यकर्ता है। अगर कोई अपने आप किसी कार्यक्रम में आकर खड़ा हो जाता है तो उसे रोक थोड़े ही सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें