फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हाईटेंशन लाइन के नीचे लगा मेला, हादसे का खतरा

Mon, 29 Jun 2026 12:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज/शाही। कस्बे में मोहर्रम के तीसरे दिन रविवार से मेहंदी मेला शुरू हो गया है। मेले में लगी दुकानों और झूलों के ऊपर से 11 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन गुजरने के कारण हादसे का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक, मेले में क्षेत्र और उसके पास के इलाके के लोग पहुंचते हैं। ताजिया, अलम और बांस लाए जाते हैं। यदि लोह की छड़ तार से छू गई तो जान का खतरा बन सकता है। भीड़ प्रबंधन के लिए बैरिकेडिंग और अनाउंसमेंट का इंतजाम भी नहीं है। सुरक्षा इंतजाम भी नदारद हैं। इस बाबत एसडीएम मीरगंज निधि शुक्ला ने बताया कि परंपरा के अनुसार मेला लगाने की अनुमति दी गई थी। झूले लगाने की अनुमति नहीं है। विद्युत निगम, पीडब्ल्यूडी और फायर ब्रिगेड की एनओसी के बिना झूले लगाए गए हैं तो आयोजकों पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस को बिना अनुमति के झूले चलाए जाने पर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें