फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फैक्टरी कर्मचारी की संदिग्ध हालत में मौत, शराब में जहर देकर हत्या का आरोप

Sat, 19 Jul 2025 02:07 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के सुभाषनगर क्षेत्र में फैक्टरी कर्मचारी शुक्रवार रात बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।  
विज्ञापन
प्रदीप सिंह का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसके परिजनों ने शराब में जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने थाना पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।   

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गांव चौबारी निवासी 35 वर्षीय प्रदीप सिंह पुत्र शिशुपाल सीबीगंज थाना क्षेत्र स्थित एक्सपोर्ट कैमिकल फैक्टरी में काम करता था। शुक्रवार रात वह सुभाषनगर थाना क्षेत्र के एंड्रूज कॉलेज के पास बेहोशी की हालत में मिला। 

पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसने दम तोड़ दिया। प्रदीप के भाई अजय ने गांव के ही कुछ लोगों पर शराब में जहर मिलाकर पिलाने व हत्या करने का आरोप लगाकर तहरीर दी है। सुभाषनगर थाना पुलिस मामले में जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें