फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजन के साथ जूस-फल मिले तो खिल गए चेहरे

विज्ञापन
राहत सामग्री बांटते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
बरेली। अमर उजाला फाउंडेशन ने समाजसेवियों के सहयोग से राहत कैंप में जरूरतमंद और गरीबों को भोजन, मिष्ठान और फल वितरण जारी रखा। भोजन के साथ जूस और फल मिलने पर गरीबों के चेहरों पर मुस्कान बिखर गई।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह पटेल चौक और रामपुर बाग में राहत कैंप लगाए गए। कैंप में पहुंचे तमाम जरूरतमंद लोगों को पूड़ी-सब्जी, तहरी, फल आदि सामग्री बांटी गई, जबकि कोका कोला कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी विष्णु शर्मा ने ब्रांडेड जूस की बोतलें वितरित कीं। सीता रसोई के सहयोग से करीब पांच सौ से ज्यादा लोगों को भोजन उपलब्ध कराया। कैंप में मिष्ठान, फल और जूस पीकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। राजा चावला, विनय गुप्ता, प्रभात अग्रवाल, अजय अग्रवाल, सुरेश गंगवार, रमेश चंद्र वकील साहब, नीरव अग्रवाल, राकेश मथुरिया आदि उपस्थित थे। यहां बता दें कि अमर उजाला फाउंडेशन लॉकडाउन में विभिन्न स्थानों पर राहत कैंप लगातार गरीबाें की मदद के लिए अभियान चला रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें