फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता डंपी की हत्या का चश्मदीद गवाह वसीम लापता

विज्ञापन
लापता वसीम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

पत्नी ने मकान के विवाद में अनहोनी की आशंका जताकर दी तहरीर
विज्ञापन

हत्याकांड में नामजदों पर लग चुकी है चार्जशीट, डंपी के साढ़ू हैं वसीम

बरेली। भाजपा नेता यूनुस अहमद डंपी की हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। हत्या के चश्मदीद गवाह डंपी के साढ़ू वसीम गुरुवार सुबह से लापता हैं। परिवार अनहोनी की आशंका से घबराया हुआ है। वसीम की पत्नी की ओर से पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई है।
भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा की महानगर इकाई के उपाध्यक्ष डंपी की 14 अप्रैल को हत्यारों ने एजाज नगर गौंटिया में उनके घर के सामने कई गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इस दौरान डंपी के साढ़ू वसीम उनके साथ थे। हत्या के मामले में डंपी की पत्नी ने दो रिटायर्ड फौजी भाइयों समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इनमें से एक आरोपी अज्ञात था। इस अज्ञात आरोपी की तलाश को विवेचना अभी चल रही है। पुलिस ने तीन मुख्य आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब डंपी के साढू वसीम लापता हो गए हैं। वसीम की पत्नी रूबीना ने इस मामले में बारादरी पुलिस को तहरीर में कहा है कि गुरुवार सुबह 11 बजे उनके पति एक - दो घंटे में लौटने की बात कहकर घर से निकले थे। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं है। मोबाइल भी बंद है। बताया कि उनके बहनोई डंपी की हत्या में एक अज्ञात आरोपी भी था। यह असगर नाम का शख्स है जिससे बहनोई ने मकान खरीदा था। मकान नाम कराने से पहले ही उनकी हत्या हो गई थी। अब असगर मकान नाम नहीं कर रहा है। वह कह रहा था कि वसीम तुम डंपी के परिवार की पैरवी मत करो, वर्ना जो हाल डंपी का हुआ वही तुम्हारा होगा। रूबीना ने बताया कि उन्हें पूरा अंदेशा है कि उनके पति किसी साजिश का शिकार हो गए हैं। इंस्पेक्टर शितांशु शर्मा ने बताया कि असगर के खिलाफ आरोपों की जांच की जा रही है। वसीम की तलाश हो रही है। जल्दी ही सच्चाई सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें