फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष, मेयर, विधायक समेत 55 लोगों ने लिया नेत्रदान का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर चल रहे सेवा सप्ताह के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष, विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष समेत 55 लोगों ने नेत्रदान का संकल्प पत्र भरा। एक पदाधिकारी ने अपने जन्मदिवस मनाया और नेत्रदान संकल्प करने पहुंचा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि ये संकल्प पत्र कागज नहीं बल्कि किसी की आंखों में रौशनी ला सकते हैं।
विज्ञापन

सिविल लाइंस स्थित भाजपा कार्यालय पर शनिवार दोपहर में नेत्रदान संकल्प कार्यक्रम था। इसमें मेयर उमेश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय सिंह, शहर अध्यक्ष केएम अरोरा, विधायक डॉ. अरुण कुमार, छत्रपाल सिंह समेत 55 लोगों ने नेत्रदान संकल्प पत्र भरे। क्षेत्रीय महामंत्री पिछड़ा वर्ग सुरेश चंद्र राठौर ने अपना जन्मदिन मनाया और नेत्रदान का संकल्प भी लिया। महिलाएं भी इस सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्य में जुड़ने से पीछे नहीं रहीं। चंचल गंगवार, ऊषा सतीजा, मीना तिवारी, अमिता अरोरा के अलावा दिव्यांगों ने भी संकल्प लिया। मुख्य अतिथि जसवंत सैनी ने नेत्रदान का महत्व बताया। जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर ने संकल्प पत्र भरकर बताया कि उनके सारे परिवार के सदस्य पहले से ही नेत्रदान का संकल्प ले चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें