फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बेतहाशा गर्मी में बर्फ की मांग बढ़ी, कीमतों में उछाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जून की शुरुआत से ही तप रहे पारा के साथ बर्फखानों में सिल्लियां की मांग बढ़ा दी है। सामान्य दिनों में दो से तीन सौ रुपये मिलने वाली सिल्ली की कीमत मंगलवार को आठ सौ रुपये तक पहुंच गई। कई बर्फखानों में सुबह ही बर्फ खत्म हो गई।
विज्ञापन

बरेली शहर के सिविल लाइंस समेत शहरी क्षेत्र में सात बर्फखाने हैं। भीषण गर्मी के चलते शीतल पेय पदार्थ शिकंजी, कोल्ड ड्रिंक, बोतल का पानी ठंडा करने समेत सब्जी, फल और दुग्ध उत्पाद विक्रेता सुबह ही बर्फ लेने पहुंचते हैं।
प्रत्येक बर्फखाना की क्षमता सीमित होती है, इसलिए पूर्वाह्न 11 बजे तक बर्फ खत्म हो जा रही है। दोबारा बर्फ जमाने में कई घंटे लगते हैं। शीतल पेय पदार्थ विक्रेता राजू गंगवार ने बताया कि अब बर्फ की सिल्ली का वजन भी कम हो गया है। पहले जो 70 से 80 किलो की सिल थी वह अब 50-60 किलो ही मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें