बरेली। किला थाना क्षेत्र में मिठाई व्यापारी से कथित पत्रकार ने दस हजार रुपये की रंगदारी मांगी।
कटघर निवासी उदय सिंह ने रिपोर्ट कराई कि किला चौराहे पर उनकी मिठाई की दुकान है। शुक्रवार रात पौने दस बजे नशे की हालत में दुकान पर आए युवक ने दस हजार रुपये की रंगदारी मांगी। इन्कार करने पर वह वीडियो बनाने लगा। कहने लगा कि वह पत्रकार है, उसकी दुकान को बदनाम कर देगा। उदय ने पुलिस से शिकायत की बात कही तो आरोपी कहने लगा कि उसकी अफसरों से जान पहचान है। उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। आरोपी उन्हें धमकाते हुए वहां से चला गया।
व्यापारी उदय सिंह ने किला थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने दुकान व आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो पता लगा कि आरोपी अफरोज खान उर्फ विक्की है जो दूल्हा मियां की मजार के पास का निवासी है और अब आनंद विहार कॉलोनी में रहता है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर चालान कर दिया।