फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एसपी ट्रैफिक कार्यालय में वाहन रिलीज कराने के नाम पर वसूली का खेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एसपी ट्रैफिक कार्यालय में वाहनों को छुड़ाने के नाम पर वसूली की जा रही है। ऑटो रिक्शा चालक कल्याण सोसायटी ने यह आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की है। सोसायटी के जिलाध्यक्ष गुरदर्शन सिंह के नेतृत्व में सोमवार को पहुंचे पदाधिकारियों ने किला और इज्जतनगर पुलिस पर ऑटो चालकों के उत्पीड़न का आरोप लगाया।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने कहा कि सभी कागजात पूरे होने के बावजूद पुलिस वाहन को सीज कर देती है। मोबाइल यूनिट भी मारपीट और अभद्र व्यवहार करती है। वाहन छुड़ाने के लिए एसपी ट्रैफिक कार्यालय पहुंचने पर वहां दलाल मिल जाते हैं। डेढ़-दो हजार के चालान के एवज में वे 10-15 हजार रुपये की मांग करते हैं। इस वजह से कई चालकों ने वाहन चलाना ही बंद कर दिया है।
उनका परिवार भुखमरी की कगार पर है। पदाधिकारियों ने पुलिस लाइन में चालान के नाम पर हजारों की रकम वसूलने का आरोप लगाया गया है। एसपी ट्रैफिक अकमल खां ने कहा कि शिकायत आई है। इसको दिखवा रहे हैं। कार्यालय में इस तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आरोपियों पर कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें