बरेली में प्लॉट पर कब्जा कर 60 लाख रुपये की रंगदारी वसूलने का मामला सामने आया है। आरोपी 20 लाख रुपये और मांग रहे हैं। न देने पर धमकी दी है। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में प्लॉट से कब्जा छोड़ने के बदले 60 लाख रुपये की रंगदारी वसूल ली गई। पीड़ित का कहना है कि अब आरोपी 20 लाख रुपये और मांग रहे हैं। न देने पर बम से उड़ाने की धमकी दी है। मामले में बारादरी थाने में मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
पुराना शहर के रोहली टोला निवासी आतिर की ने बताया कि उनकी 891 वर्ग गज जमीन घेर जाफर खां में है। इसमें से 470 वर्ग गज जमीन उन्होंने शाकिब के नाम कर दी। शेष बची जमीन पर नसरुद्दीन, मुस्तकीम, मोईनउद्दीन, जफर, नईमउद्दीन और बबलू कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कब्जा हटाने के लिए कहा तो 60 लाख रुपये की रंगदारी मांगने लगे। शाकिब और सैय्यद असद के हाथ 60 लाख की रंगदारी जफर और उसके साथियों को दे दी।
आरोप है कि रंगदारी लेने के बाद भी प्लॉट खाली नहीं किया गया। अब 20 लाख रुपये दोबारा मांग रहे हैं। ऐसा न करने पर बम से उड़ाने की धमकी दे रहे हैं। आरोप है कि इसके पीछे भूमाफिया आरिफ का हाथ है। उसी के इशारे पर कब्जा किया जा रहा है। इन लोगों ने फर्जी कागज भी तैयार कराए हैं। एसएसपी के आदेश पर बारादरी थाने में आरिफ समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।