फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही दिन में बढ़ा दो डिग्री सेल्सियस तापमान

Sun, 22 Oct 2017 01:22 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अक्तूबर के चौथे हफ्ते की गर्मी ने इस बार पांच साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यूं तो अक्तूबर के शुरू से ही मौसम का तापमान सामान्य से ज्यादा बना हुआ है, लेकिन दिवाली बाद इसमें और वृद्धि हुई है। एक ही दिन में तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है।
पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाहा ने बताया कि अक्तूबर में बारिश न होने से सर्दी देर से शुरू हुई है। ऐसा पांच साल में पहली बार है कि दिवाली बाद 31 से 33 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ उमस भरी गर्मी पड़ रही है। रात का न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस है। दिवाली के बाद तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग वातावरण में छाए पटाखों के धुएं को कोहरा समझकर सर्दी की शुरुआत मानने लगे हैं, लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है। यह धुंध दरअसल प्रदूषण है जो तीन से चार दिन में छंटेगी। इसके बाद तापमान कम होगा और सर्दी बढ़ेगी।  -डॉ. एचएस कुशवाहा, पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें