फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट मीटर में धमाका, घर की बिजली गुल

विज्ञापन
फुंका स्मार्ट मीटर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
बरेली। बीडीए कॉलोनी करगैना के एक घर के बाहर दीवार पर लगा स्मार्ट बिजली मीटर धमाके के साथ फुंक गया। इससे घर की आंतरिक वायरिंग और उपकरण भी जल गए। जानकारी मिलने पर विभागीय स्टाफ आया तो प्रभावित परिवार ने मीटर बदलवाने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर चिम्मन लाल के घर पर लगे स्मार्ट मीटर में अचानक धमाका हुआ और आग लग गई। इससे घर के उपकरण और वायरिंग भी जल गई। बिजली गुल हो गई। धमाका होने से घरवाले डर गए। एसडीओ सिविल लाइंस सत्यार्थ गंगवार ने बताया कि घर में अर्थिंग वायरिंग सही न होने से फाल्ट हुआ था। इससे घर की आंतरिक वायरिंग फुंक गई। मीटर बदलने स्टाफ पहुंचा तो परिवार ने मुआवजा मांगा, इसलिए मामले की जांच विद्युत सुरक्षा विभाग से कराएंगे।

बिजली बिल कम कराने के नाम पर वसूली करने वाला कर्मचारी निलंबित

बरेली। लॉकडाउन में ज्यादा बिजली बिल आने से परेशान दुकानदारों से एक बिजली कर्मी ने बिल कम कराने के नाम पर हजारों रुपये वसूल लिए। साथ ही, उसने संबंधित व्यापारियों को फर्जी रसीदें भी थमा दीं। जब बिल में फिर से एरियर लगकर आया तो प्रभावित लोगों ने कर्मचारी से संपर्क किया तो वह इधर-उधर की बातें करने लगा। व्यापारी नेता शोभित सक्सेना ने यह मामला उठाया तो विभाग ने जांच शुरू करा दी।
जांच में पता चला कि एक्सईएन नगर विद्युत वितरण खंड प्रथम कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी शानू फरीद ने सात व्यापारियों से बिल सही कराने के नाम पर करीब 83 हजार रुपये वसूल लिए, इसके बदले में फर्जी रसीदें दे दीं। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष शोभित सक्सेना ने इस मामले में फिर मंगलवार दोपहर अधीक्षण अभियंता शहर एनके मिश्रा से मुलाकात कर कार्रवाई करने को कहा तो उन्होंने तुरंत एक्सईएन मुकेश कुमार को अवैध वसूली करने वाले कर्मी शानू फरीद को निलंबित करने का आदेश दिया। एक्सईएन ने बताया कि दोषी कर्मी को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें