फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आयुर्वेदिक अस्पताल में सेवाएं ठप होने पर मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, धनेटा में स्वास्थ्य सेवाएं ठप होने की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद आयुष विभाग सक्रिय हो गया। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. अजय गंगवार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए धनेटा में तैनात चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेश सिंह से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

डॉ. सुरेश सिंह की पोस्टिंग कुछ दिन पहले ही धनेटा अस्पताल में की गई थी, लेकिन वह ड्यूटी ज्वाइन करने नहीं पहुंचे थे। इसी लापरवाही के चलते विभाग ने जवाब मांगा है। साथ ही पूरे मामले की जांच के लिए एक कमेटी भी गठित कर दी है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के अनुसार दो जुलाई को पूर्व चिकित्सा अधीक्षिका डॉ. कुसुम बाला का गैर जनपद तबादला हो गया था, तब से अब तक अस्पताल में न डॉक्टर पहुंचे, न फार्मासिस्ट की तैनाती हुई। मरीजों को दवा नही मिल रही थी और, न परामर्श।
विज्ञापन

पूरे अस्पताल की जिम्मेदारी सिर्फ एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के कंधों पर है। रोजाना गांव और आसपास के मरीज अस्पताल पहुंचते और इलाज न मिलने पर मायूस होकर लौट जाते रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें