फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी मार्ट में बेचे जा रहे थे एक्सपायरी डेट के मसाले

Fri, 07 Oct 2016 02:03 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
नवरात्र और दिवाली पर खराब और एक्सपायरी डेट की खाद्य सामग्री खपाने की गोपनीय सूचना पर प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से अभियान चलाया गया तो एकता नगर स्थित बरेली मिनी मार्ट में 28 किलो एक्सपायरी डेट का मसाला मिला। जिसे एफएसडीए टीम ने अपने सामने नष्ट कराया। नोटिस जारी करके चेतावनी भी दी है कि भविष्य में इस तरह की खाद्य सामग्री बेची गई तो लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। ऐसी ही कार्रवाई जिले के अन्य मार्ट और माल में दिवाली तक जारी रहेगी।
विज्ञापन

एफएसडीए टीम ने सिविल लाइन स्थित भाटिया डेली नीड्स पर कूटू के आटे का नमूना लेकर परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। आशंका है कि दुर्गा पूजा के दौरान व्रत रखने वालों के लिएटू के आटे में मिलावट की गई है। सिविल लाइन स्थित ईजी डे पर छापेमारी की गई, यहां चने की दाल और  मिक्चर में मिलावट की आशंका के कारण नमूना लिया गया। इन नमूनों को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भिजवा दिया गया है। टीम में अभिहित अधिकारी ममता कुमारी, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्ष्य प्रधान आदि अधिकारी मौजूद रहे।
25 हजार का जुर्माना ठोका
एडीएम सिटी आलोक कुमार ने राजेंद्र नगर स्थित कमल डेयरी पर बिक रही मिस ब्रांड की नमकीन पर 25 हजार रुपये जुर्माना ठोका है। एडीएम की ओर से जारी आदेश में कहा है कि मई के महीने में यह नमूना लिया गया था जो कि प्रयोगशाला ने अधोमानक और मिस ब्रांड बताया गया। इस नमकीन के पैक पर न तो मैन्यूफैक्चरिंग और न ही एक्सपायरी डेट। प्रयोगशाला में इसे अधोमानक और बता दिया। यह कंपनी बरेली की है जो कि कमल नाम से नमकीन बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें