धन संपदा कार्यक्रम को शुभारंभ करते अतिथिगण
- फोटो : अमर उजाला
थोड़े समय के लिए भी कर सकते हैं निवेश
कार्यक्रम के दौरान समूह चर्चा की गई। इसमें एमएफडी बीएलवाई दीपक बघेल, सीएफए वरुण मेहरोत्रा, सीए विनय कृष्णन, रीजनल हेड (रिटेल एंड सेल्स यूपी यूके) ब्रजेश गिरी रहे। नीरज ने विशेषज्ञों से निवेश की प्रक्रिया पूछी। दीपक ने कहा कि निवेश के पहले उसे समझें। कोई अगर ज्यादा पैसा दे रहा है तो उसके पीछे न जाकर सुरक्षा देखें, फिर निवेश करें। साथ ही कम से कम पैसा, थोड़े और ज्यादा समय के लिए म्युच्युल फंड में निवेश कर सकते हैं। जब जरूरत होगी, उसे निकाल भी सकते हैं। वहीं विशेषज्ञ वरुण ने लक्ष्य तय कर निवेश करने के बारे में बताया। सरदार सर्वजीत सिंह बख्शी, ओमराज विश्नोई, प्रेमगोपाल अग्रवाल, जहूर खान आदि ने भी भाग लिया।
धन संपदा कार्यक्रम में पहुंचे युवा
- फोटो : अमर उजाला