फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रामलीला स्थल में बिना इजाजत लग रही नुमाइश, लोगों में आक्रोश

विज्ञापन
थाने में देते तहरीर एवं मेला स्थल पर सजती दुकानें
विज्ञापन
शीशगढ़। कस्बे के रामलीला मैदान में कुछ लोग बिना इजाजत के ही नुमाइश लगा रहे हैं। वहीं, हिंदुओं के धार्मिक स्थल की जगह में नुमाइश का आयोजन होने से हिंदू पक्ष के लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

उन्होंने जिला अधिकारी व स्थानीय पुलिस को शिकायती पत्र देकर हटाने की मांग की है। मामले में एसडीएम ने संज्ञान लेकर जांच के लिए आदेश दिए हैं।
लोगों के अनुसार विगत वर्षों से रामलीला मैदान में हनुमान जन्मोत्सव पर विशाल बालाजी दरबार का आयोजन परंपरागत रूप से लगता चला आ रहा है।
इसमें क्षेत्र व दूरदराज के श्रद्धालु एकत्रित होते हैं। इस वर्ष 15 अप्रैल को दरबार लगना सुनिश्चित हुआ है। इसकी तैयारियां एक माह पहले से होने लगती है। इससे रामलीला मैदान की साफ-सफाई और गड्ढे भरना एवं अन्य कार्य किये जाते हैं, लेकिन इस बार कुछ लोग रामलीला मैदान में नई परंपरा डालते हुए नुमाइश लगा रहे हैं।
इन लोगों के द्वारा पूर्व में दो-तीन बार भी नुमाइश लगवाने की कोशिश की गई, लेकिन हर बार विरोध पर अधिकारियों ने हटवा दी। लोगों ने शीशगढ़ थाने में शिकायत की है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ताओं में दिनेश देवल, केपी शर्मा, हरिओम राजीव सिंह, लक्ष्मी देवल, गौरव सिंह, संजीव रस्तोगी, अंन्टू रस्तोगी, राकेश कुमार आदि रहे।
मेले की इजाजत किसी को नहीं : एसडीएम : एसडीएम तृप्ति गुप्ता ने बताया कि रामलीला ग्राउंड में लग रहे मेले की इजाजत अभी नहीं दी गई है। जांच कराई जा रही है। अभी कोई लिखित शिकायत भी उनके पास नही आई है। अगर किसी का विरोध है तो उनसे लिखित शिकायत करें। तभी कार्रवाई की जाएगी। संवाद

थाने में देते तहरीर एवं मेला स्थल पर सजती दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें