फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: न्याय पंचायत स्तरीय वार्षिक खेलकूद में किया उम्दा प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिशारतगंज। परिषदीय विद्यालयों की न्याय पंचायत स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को बिशारतगंज में किया गया। मझगवां ब्लॉक की कंधरपुर न्याय पंचायत के अन्तर्गत आने वाले 15 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उम्दा प्रदर्शन किया। नगर पंचायत चेयरमैन मो. ताज लाल मियां कुरैशी व सभासद कमालुद्दीन मंसूरी, दानिश अली एवं मुनेंद्र गौतम ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्राइमरी स्तर पर 50 मीटर दौड़ बालक वर्ग में बॉबी, बालिका वर्ग में ममता, 100 मीटर बालक वर्ग में कौशल, बालिका वर्ग में अलशिफा, 200 मीटर बालक वर्ग में रवित कुमार, बालिका वर्ग में मेहविश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी प्रतियोगिता में बालक वर्ग में रूटिया व बालिका वर्ग में प्राइमरी स्कूल बिशारतगंज प्रथम रहे। खो -खो प्रतियोगिता में बालक व बालिका वर्ग में रूटिया विद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
जूनियर स्तरीय प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में अरशद, बालिका वर्ग में सलोनी, 200 मीटर बालक वर्ग में अनस, बालिका वर्ग तनु, 400 मीटर बालक वर्ग में हरीश, बालिका वर्ग में सलोनी, कबड्डी प्रतियोगिता में जूनियर विद्यालय बिशारतगंज ने बालक व बालिका दोनों वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। खो-खो प्रतियोगिता में जूनियर विद्यालय कंधरपुर ने बालक व बालिका वर्ग में दोनों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर अखिलेश गुप्ता, कुंवरपाल सिंह, सुधेंद्र सिंह, राजेश गिरी, अभय मिश्रा, अरविंद कुमार, जैनेंद्र भारद्वाज, जितेंद्र सिंह, राकेश आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें