फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली कॉलेज में परीक्षाएं शुरू, सजग रहा सचल दल

विज्ञापन
बरेली कॉलेज में परीक्षा देने जाते छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

पहले दिन बीबीए, बीसीए के प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की हुई परीक्षा

बरेली। विश्वविद्यालय की ओर से जारी परीक्षा कार्यक्रम के तहत मंगलवार को बरेली कॉलेज समेत सभी 31 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं शुरू हो गईं। पहले दिन बीबीए, बीसीए की परीक्षा हुई। परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सचल दल सक्रिय रहा। हालांकि, दो पालियों में हुई परीक्षा में कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए सुबह नौ बजे से पहले ही छात्र कॉलेज पहुंचने लगे थे। बरेली कॉलेज में छात्रों को प्रवेश पत्र देखने के बाद परीक्षा कक्ष में भेजा गया। कई विद्यार्थी बगैर मास्क लगाए परीक्षा देने पहुंचेे थे। परीक्षा से पहले और समाप्त होने के बाद दो गज दूरी का नियम भी तार-तार होता दिखा। बरेली कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनुराग मोहन ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण रही। चीफ प्रॉक्टर ने बताया कि परीक्षा प्रभावित न हो, इसलिए कॉलेज के पूर्वी गेट से सिर्फ परीक्षार्थियों को ही प्रवेश दिया जाएगा। फार्म या अन्य किसी काम के लिए पहुंचने वाले छात्रों को पश्चिमी गेट से ही प्रवेश मिलेगा। कोई परीक्षार्थी परीक्षा समाप्त होने के बाद कॉलेज परिसर में मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें