फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: समर्थ पोर्टल नहीं, विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर आज से भरे जाएंगे परीक्षा फॉर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय व संबद्ध कॉलेजों के विद्यार्थियों के स्नातक और परास्नातक के परीक्षा फॉर्म समर्थ पोर्टल पर नहीं भरे जाएंगे। कुलाधिपति के निर्देश के बाद 25 दिनों से चला आ रहा संशय दूर हो गया है। विद्यार्थी बुधवार से विवि की वेबसाइट mjpruiums.in पर परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार ने बताया कि संबद्ध महाविद्यालयों के स्नातक (यूजी) व परास्नातक (पीजी) विषम सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा-2025 के संस्थागत व बैक परीक्षा के आवेदन आठ अक्तूबर से भरे जा रहे हैं। विवि के पोर्टल को 23 अक्तूबर को बंद कर दिया गया था। अब कुलाधिपति के निर्देश के बाद 20 नवंबर से दोबारा फॉर्म भरे जाएंगे। परीक्षा फॉर्म भरने और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 24 नवंबर निर्धारित की गई है। 25 नवंबर तक कॉलेज में फॉर्म जमा किए जाएंगे।
एलएलबी-तीन व पंचवर्षीय, एलएलएम, बीबीए, बीसीए, बीलिब, एमलिब, एमएसडब्ल्यू, पीजीडीसीए, बीकॉम (वित्त-वित्तीय सेवा) विषम सेमेस्टर के संस्थागत, बैक परीक्षा, भूतपूर्व व छूटी हुई प्रयोगात्मक परीक्षा के फॉर्म 20 नवंबर से भरे जाएंगे। फॉर्म भरने व शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 29 नवंबर है। कॉलेज में 30 नवंबर तक फॉर्म जमा होंगे।
विज्ञापन


विवि परिसर में 21 नवंबर से भरे जाएंगे फॉर्म
विवि परिसर में संचालित बीटेक, एमटेक, बीफार्मा, एमफार्मा, एमएससी, एमसीए, एमबीए, एमएड, एमए, होटल प्रबंधन, एमएसडब्ल्यू, बीएमएस व डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के विषम सेमेस्टर के संस्थागत, भूतपूर्व, बैक, सुधार व छूटी हुई प्रयोगात्मक परीक्षा के फॉर्म 21 नवंबर से भरे जाएंगे। इसकी अंतिम तिथि दो दिसंबर निर्धारित की गई है। विद्यार्थी तीन दिसंबर तक फॉर्म जमा कर सकेंगे।

विवि ने 25 दिन किया विद्यार्थियों को परेशान
विवि की ओर से यूजी-पीजी के परीक्षा फॉर्म भरने का समय 25 अक्तूबर तक निर्धारित किया गया था। अंतिम दो दिन नेटवर्क की समस्या से बड़ी संख्या में परीक्षार्थी फॉर्म नहीं भर सके थे। इसके बाद 25अक्तूबर को विवि ने समर्थ पोर्टल के माध्यम से जल्द परीक्षा फॉर्म भरवाने का पत्र जारी किया था। पूर्व में आठ नवंबर से स्नातक की परीक्षा तिथि घोषित की गई थी। सात नवंबर तक विद्यार्थी परीक्षा फॉर्म भरने के लिए विवि से लेकर कॉलेज तक चक्कर लगाते रहे। कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। 25 दिनों तक विद्यार्थियों को परेशान करने के बाद विवि ने मंगलवार को परीक्षा फॉर्म भरने के लिए आधिकारिक सूचना जारी की। इस संबंध में कुलपति प्रो. केपी सिंह से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। विवि के मीडिया सेल प्रभारी डॉ. अमित सिंह ने कहा कि निर्देश मिलने के बाद ही फॉर्म भरने की तिथि जारी की गई है।
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें