फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: समर्थ पोर्टल से भरे जाएंगे परीक्षा फॉर्म, विद्यार्थियों ने की आवेदन तिथि बढ़ाने की मांग

Sat, 26 Oct 2024 04:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्नातक व परास्नातक के परीक्षा फॉर्म भरने के लिए रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से निर्धारित अंतिम तिथि शुक्रवार को समाप्त हो गई। बीते दो दिनों से विवि का पोर्टल रुक-रुककर चल रहा है। इस समस्या से निजात दिलाते हुए अब सभी परीक्षा फॉर्म समर्थ पोर्टल से भरने की घोषणा की गई है। इसके लिए जल्द नई तिथियां घोषित किए जाने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

विवि की ओर से समर्थ पोर्टल शुरू किए जाने के बाद सभी कार्य ऑनलाइन हो रहे हैं। अब तक विवि इसके लिए एजेंसी का इस्तेमाल करता था। इसी के माध्यम से विद्यार्थियों का प्रवेश, परीक्षा व मूल्यांकन किया जाता था। इसमें काफी खामियां सामने आ रही थीं। इससे विद्यार्थी भी परेशान हो रहे थे। इसका जिक्र करते हुए दीक्षांत में राज्यपाल ने कहा था कि अब तक करीब 200 करोड़ रुपये खर्च होते थे। पोर्टल का इस्तेमाल होने से ये रुपये बचेंगे। कई दिनों से इसका ट्रायल किया जा रहा था। शुक्रवार को परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार ने इसकी औपचारिक घोषणा कर दी है।

वेबसाइट बंद, भटकते रहे विद्यार्थी
परीक्षा फॉर्म भरने का शुक्रवार को अंतिम दिवस होने से कॉलेज से लेकर विवि तक विद्यार्थी चक्कर लगाते रहे। जिनके परिणाम में समस्या थी, उन्हें खासी परेशानी हुई। आवेदन के अंतिम दिन भी उनके परीक्षाफल में संशोधन नहीं हो सका। एजेंसी के संबंध में अफवाहें उड़ने पर विवि ने समर्थ पोर्टल से आवेदन का पत्र शाम को जारी किया, लेकिन तिथि नहीं बढ़ाई। समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष अविनाश मिश्रा ने कहा कि विवि की वेबसाइट में समस्या होने से विद्यार्थियों के फॉर्म नहीं भरे जा सके। ऐसे में तिथि को विस्तारित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें