बरेली। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से सैनिक स्कूलों में 6वीं और 9वीं कक्षा में प्रवेश के लिए ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा रविवार को जिले के चार केंद्रों पर होगी। इसमें 1889 विद्यार्थी शामिल होंगे।
6वीं में प्रवेश के लिए 1430 और 9वीं के लिए 459 विद्यार्थी परीक्षा में हिस्सा ले रहे हैं। एनटीए के सिटी कॉर्डिनेटर वीके मिश्रा ने बताया कि परीक्षा पद्मावती एकेडमी, आर्मी पब्लिक स्कूल, जिंगल बेल्स स्कूल और डीपीएस में कराई जाएगी। विद्यार्थी दोपहर 12 बजे से 1:40 बजे तक केंद्रों में प्रवेश कर सकते हैं। दो बजे से शुरू होकर कक्षा 6वीं की प्रवेश परीक्षा शाम 4:30 बजे और 9वीं की प्रवेश परीक्षा पांच बजे समाप्त होगी। 6वीं का प्रश्न पत्र 300 और 9वीं कक्षा का 400 अंक का होगा। संवाद