फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थापना दिवस पर वरिष्ठ पूर्व सैनिक सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नेशनल एक्स कोऑर्डिनेशन कमेटी की ओर से रविवार को संजय नगर स्थित एक बैंक्वेट हॉल में कमेटी का 39वां स्थापना दिवस मनाया गया। कमेटी के जनरल सेक्रेटरी केएस रावत ने ईकाई के इतिहास की जानकारी दी। राष्ट्रगान और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ईसीएचएस के निदेशक कर्नल रमेश और विशिष्ट अतिथि जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल एलएन द्विवेदी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एससी कुकरेती ने की। इस दौरान 80 वर्ष पूरे कर चुके वरिष्ठ पूर्व सैनिक होशियार सिंह, भंडारी, किशन सिंह, सूरजभान व अन्य को सम्मान से नवाजा गया। यहां कर्नल एमसी पंत, मेजर प्रेम वल्लभ, एडीजी राजभान सिंह राठौर, श्याम सिंह तोमर व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें