नवाबगंज। बैंक में लाखों रुपये के गबन के आरोप में शाखा प्रबंधक ने कोर्र्ट के आदेश पर पूर्व शाखा प्रबंधक के खिलाफ नवाबगंज थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया।
बड़ौदा ग्रामीण बैंक की शाखा धौरेरा गांव में स्थित है इस बैंक में पूर्व शाखा प्रबंधक बृजेंद्र कुमार त्रिवेदी के खिलाफ शाखा प्रबंधक भूपराम गुप्ता ने एक नवंबर 2019 को लाखों रुपये का गबन करने का आरोप लगाते हुए कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज कराया था। आरोप है कि पूर्व शाखा प्रबंधक और इंडिया फर्स्ट इंश्योरेंस कंपनी के कर्मचारी किशोर कुमार से सांठगांठ करके लाखों रुपये का गबन किया गया। सूत्रों की माने तो पूर्व शाखा प्रबंधक और इंश्योरेंस कंपनी के कर्मचारी किशोर कुमार के पिता हरप्रसाद पहले साथ-साथ बैंक में काम कर चुके हैं, जिससे दोनों में अच्छी जान पहचान थी। यहां तक कि पूर्व प्रबंधक के बैंक में मौजूद रहने के बाद भी उनका कंप्यूटर ऑपरेट करता था जिससे लाखों का गबन करने का आरोप लगा है। मामले की जांच पड़ताल के दौरान शनिवार को पूर्व शाखा प्रबंधक और बीमा कंपनी के कर्मचारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।
पूर्व शाखा प्रबंधक और बीमा कंपनी के एजेंट के खिलाफ एक नवंबर 2019 को गबन का मुकदमा रीजनल ऑफिस के आदेश पर दर्ज कराया गया था। जांच में दोषी पाए जाने के बाद दोनों को जेल भेजा गया है। - भूपराम गुप्ता, शाखा प्रबंधक