फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईवीएम की खराबी से रुक गया मतदान 

Thu, 16 Feb 2017 01:29 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
EVM malfunction stopped voting - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के खराब होने से कई जगह मतदान कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। लोगों को दिक्कत हुई तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। कहीं प्रत्याशी पहुंचे तो कहीं अधिकारियाें ने स्थिति संभाली। मशीनें भी बदली गईं। 
विज्ञापन

गुलाब राय इंटर कॉलेज से सुबह साढ़े 9 बजे मतदाताओं ने बताया कि यहां कमरा नंबर 6 की ईवीएम मशीन खराब हो गई है। एक घंटे तक मशीन न बनने की वजह से कई लोग लौट गए जबकि कई लोेगों ने व्यवस्था पर आपत्ति जताई। हंगामे की सूचना पाकर कांग्रेस प्रत्याशी प्रेम प्रकाश अग्रवाल भी मतदान केंद्र पर पहुंच गए। एक घंटे बाद मतदान शुरू हुआ। करीब 20 से 25 लोग लौट गए। कैंट के रविंद्र नाथ टैगोर इंटर कॉलेज में बूथ संख्या 204 में मशीन खराब हुई। पीठासीन अधिकारी ने तुरंत मतदान रुकवा दिया, लेकिन मशीन नहीं बदली गई। बताया गया कि कमल निशान वाला बटन दबाने पर हाथी वाली लाल लाइट जल रही थी। भाजपा अभिकर्ता ने इसकी सूचना पीठासीन अधिकारी को दी तो मतदान रुकवा दिया गया लेकिन मशीन नहीं बदली गई। अभिकर्ता भारत भूषण शील ने जब जोनल मजिस्ट्रेट जनेश्वर मिश्र से शिकायत की। इसके बाद करीब तीन मशीन यहां बदली गई। भाजपा प्रत्याशी राजेश अग्रवाल भी यहां पहुंच गए। लोगों ने बताया कि एक से दो घंटे के लिए मतदान रुकने से लंबी लाइन लग गई। भाजपा ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त से इसकी शिकायत की है। प्राथमिक विद्यालय चक कन्या में बूथ संख्या 89 पर ईवीएम दिक्कत कर रही थी, यहां कुछ बटन काम नहीं कर रहे थे।

मीरगंज में भी ईवीएम में खराबी की शिकायतें
दुनका। मीरगंज के सहोड़ा में ईवीएम सुबह सात से 8.30 बजे तक खराब रही। सूचना पर एसडीएम पहुंची और तकनीकी स्टाफ की मदद से मशीन को दुरुस्त  करवाकर पोलिंग शुरू करवाई। यहां शाम छह बजे तक मतदान करवाया गया। सुकली में भी पीठासीन अधिकारी सीआरसी सिस्टम को कायदे से आपरेट नहीं कर पाए लिहाजा मतदान आधा घंटे तक रुका रहा। धौंर सतुइया में भी सुबह 7 बजे पांच-छह वोट ही पड़े थे कि भाजपा प्रत्याशी के सामने वाला बटन दबाने पर वोट दूसरे नंबर के प्रत्याशी को पड़ने की शिकायत हुई। भाजपा प्रत्याशी डा.डीसी वर्मा भी पहुंच गए। एसडीएम के आदेश पर स्टाफ ने सीआरसी आपरेट कर मतदान चालू करवाया। यहां मतदान नौ बजे तक बाधित होने की शिकायत थी। हालांकि स्टाफ इसे खारिज कर रहा है। आंवला के पनवड़िया गांव में वोटिंग से पहले ही ईवीएम खराब हो गई। जानकारी मिलने पर एसडीएम प्रमिल कुमार ने इसे बदलवा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें