फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आरक्षण पर्यवेक्षक की व्हाट्सएप चैट से मिले टिकटों की कालाबाजारी के साक्ष्य

Mon, 06 Jul 2026 01:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पितांबरपुर स्टेशन पर तैनात मुख्य वाणिज्य सह आरक्षण पर्यवेक्षक शैलेंद्र दुबे की व्हाट्सएप चैट से रेल टिकटों की कालाबाजारी और रुपयों के लेनदेन के साक्ष्य मिले हैं। उसने तीन जुलाई को आठ तत्काल टिकट व्हाट्सएप के जरिये मुंबई में बैठे दलाल रविंद्र साहू को भेजे थे। इन टिकटों पर पांच जुलाई को बिहार के दरभंगा से यात्रा की जानी थी। तत्काल आरक्षित टिकटों की कालाबाजारी के जरिये वह रोजाना 10 से 15 हजार रुपये अवैध रूप से कमाता था।
विज्ञापन

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने तत्काल टिकटों की कालाबाजारी का भंडाफोड़ करते हुए शनिवार को मुख्य वाणिज्य सह आरक्षण पर्यवेक्षक शैलेंद्र को गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा 143 के तहत मामला दर्ज किया गया है। रविंद्र साहू को भी आरोपी बनाया गया है।
गिरफ्तारी के बाद शैलेंद्र को निलंबित कर दिया गया है। मामले में आरपीएफ और वाणिज्य विभाग की टीम जांच कर रही है। मामले में जांच कर रहे आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक मयंक चौधरी ने बताया कि रविंद्र साहू को व्हाट्सएप पर भेजे गए टिकटों के संबंध में समस्तीपुर डिवीजन को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन

जांच के दौरान सामने आया है कि टिकटों की कालाबाजारी का रैकेट मुंबई से लेकर दरभंगा, समस्तीपुर तक फैला हुआ है। मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि आरोपी मुख्य वाणिज्य सह आरक्षण पर्यवेक्षक को निलंबित कर दिया गया है। मामले में जांच चल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें