फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शहर का कण-कण जगमग, गूंजे मंगल गीत

Tue, 23 Jan 2024 04:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अयोध्या में भगवान राम के अचल विग्रह के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के मौके पर शहर में दिनभर जयकारे गूंजते रहे। शहर की अलग-अलग कॉलोनियों में उत्सव का वातावरण रहा। सुबह नौ बजे से शहर में प्रभात फेरी और पदयात्राएं निकाली गईं। इसके बाद सुंदरकांड का पाठ और हवन-पूजन का दौर जारी रहा। शहर में जगह-जगह भंडारे आयोजित किए गए। शाम को मंदिरों में महाआरती के बाद दीपोत्सव शुरू हुआ। लोगों ने पारंपरिक परिधानों में तैयार होकर रामोत्सव में हिस्सा लिया। महिलाओं ने सोहर आदि मंगल गीत गाए।
विज्ञापन


- स्टेट बैंक कॉलोनी के सभी सदस्यों ने सोमवार को एक जैसे परिधान धारण किए। भगवा पगड़ी में सजी महिलाओं ने सुबह नौ बजे प्रभात फेरी निकाली। कॉलोनी के मंदिर में सुंदरकांड का पाठ हुआ। बच्चों ने झांकियां सजाईं। पूजा के बाद छप्पन भोग लगाया गया। भंडारे का आयोजन भी हुआ। शाम को कॉलोनी में दीपोत्सव मनाया गया।- कुर्मांचल नगर में उत्तरायणी जनकल्याण समिति व पर्वतीय समाज के सदस्यों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। भगवान राम को सनातन संस्कृति का आधार बताते हुए भजन गाए। रामलीला के विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया।
- अग्रवाल सेवा समिति की ओर से अग्रसेन पार्क में अयोध्या में होने वाले कार्यक्रमों का सजीव प्रसारण दिखाया गया। इसके बाद संगीतमय कीर्तन हुआ। शाम को दीपोत्सव और आतिशबाजी की गई। इस मौके पर कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, समिति के अध्यक्ष अशोक गोयल समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


- बालाजी धाम कॉलोनी स्थित मंदिर में 51 ज्योति से भगवान की महाआरती की गई। लोगों ने भजन गाए और प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर मंदिर के महंत अनिल अग्रवाल, केपी सिंह, अनुपम गोयल समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

- पीलीभीत बाइपास स्थित बन्नूबाल कॉलोनी के मनकामेश्वर मंदिर में सोमवार को रामचरित मानस पाठ की समाप्ति के बाद भगवान के विभिन्न स्वरूपों की शोभायात्रा निकाली गई। मंदिर परिसर में भंडारा हुआ और शाम को 551 दिए जलाकर दीपोत्सव मनाया गया। महिलाओं ने संकीर्तन किया।
- कौशांबी एन्क्लेब स्थित शिवमंदिर में सोमवार को पंचगव्य से स्नान कराने के बाद श्रीराम दरबार और राधा कृष्ण के विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। पुजारी अमित शर्मा ने हवन-पूजन और महाआरती संपन्न कराई। इसके बाद भंडारा हुआ और शाम को दीपोत्सव मनाया गया।
- कुसुम कुमारी इंटर कॉलेज में भी हवन-पूजन किया गया। कार्यालय अधीक्षक धर्मेंद्र ने भगवान की आरती उतारी और विद्यालय परिसर में दीप जलाए। इस मौके पर प्रधानाचार्य फरहत रागिब समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें