बरेली। मालगोदाम रोड स्थित होटल में होटेलियर वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें जीएसटी भुगतान और पंजीकरण, नगर निगम के टैक्स, कमरों व डॉरमेट्री के किराये पर चर्चा हुई।
अध्यक्ष डॉ. अनुराग सक्सेना ने बताया कि बैठक का उद्देश्य फ्लोर रेट निर्धारित करना था, ताकि समानांतर व्यवस्था बन सके और लोगों को बेहतर सेवाएं दी जा सकें। जीएसटी संबंधी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखने पर सहमति बनी। साथ ही, डॉरमेट्री का न्यूनतम किराया 500-600 रुपये और कमरों का 800-1,100 रुपये तय किया गया। यहां अनिल भारद्वाज, शुजा खान, जुनैद खान, असलम, नासिर, अमित राघव, अमित पांडे, आलोक चौरसिया व अन्य मौजूद रहे।