फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज भी सताएगी शीतलहर कल से राहत की उम्मीद

विज्ञापन
प्रतीकात्मक । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

पूर्वानुमान: शुक्रवार की शाम से बदल सकता है हवा का रुख

बरेली। मौसम विभाग ने हफ्ते भर से जारी शीतलहर का प्रकोप अब कम होने की उम्मीद जताई है। बुधवार को जारी बुलेटिन के अनुसार गुरुवार को भी शीतलहर और कोहरे का प्रकोप रहेगा मगर शुक्रवार की शाम हवा की दिशा बदलने से शीतलहर की गति कम हो जाएगी। इसके बाद सुबह और शाम घने कोहरे के साथ दोपहर में हल्की धूप खिल सकती है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह घने कोहरे में लिपटी रही। सर्द हवाओं से ठिठुरन भी बरकरार रही। दोपहर में हल्की धूप खिलने की उम्मीद थी मगर पश्चिमी विक्षोभ से इकट्ठे हुए बादलों ने सूरज को छिपाए रखा। इस वजह से तापमान गिरने से दोपहर में भी ठिठुरन का सामना लोगों को करना पड़ा। दोपहर को तापमान में मंगलवार की तुलना में 0.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई। शाम को गलन और बढ़ गई और कंपाने वाली ठंड से लोगों को रूबरू होना पड़ा।
आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता ने शुक्रवार शाम को हवा की दिशा बदलने के बाद शीतलहर का प्रकोप कम होने की उम्मीद जताई है। उन्होंने बताया कि सुबह और शाम को घने कोहरा के साथ अगले कुछ दिनों तक दोपहर में हल्की धूप रहेगी। बुधवार को तापमान 15.0 डिग्री और न्यूनतम 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें