फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब मौसम में भी जमकर बरसे वोट

Wed, 02 Dec 2015 01:10 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मौसम खराब होने के बावजूद प्रधानी चुनाव के दूसरे चरण में वोटर घरों से निकले और जमकर मतदान किया। तीन ब्लॉकों में 81.5 फीसदी मतदान हुआ। जिला पंचायत सदस्य और बीडीसी चुनाव की तुलना में इस बार 14.84 फीसदी अधिक वोट पड़े।
विज्ञापन

सुबह से ही पोलिंग बूथों पर वोटरों की लाइन लग गई। दिन चढ़ते ही वोटरों के उत्साह को देखकर प्रत्याशी भी खुश नजर आए। युवाओं में खास उत्साह देखा गया। दिल्ली, मुंबई, बंगलुरू आदि से भी वोटर अपने प्रत्याशियों को वोट देने आए थे। सर्वाधिक 86 फीसदी वोट फतेहगंज पश्चिमी में पड़े, जबकि शेरगढ़ में 82 और मीरगंज में 75.5 फीसदी मतदान हुआ।

समय के हिसाब से बढ़ता गया वोटिंग प्रतिशत
ब्लाक            आठ बजे   नौ बजे      11 बजे    एक बजे    तीन बजे      साढ़े चार बजे
मीरगंज             7            16.5     36.00   49.00         61.5          75.5
शेरगढ़              8            14.0     38.33     60.33      72.00         82.00
फतेहगंज पश्चिमी   9            15.5      37.00    52.00     74.00           86.00
कुल               8.5           15.33    37.00     54.83       69.0           81.50

                                                              
कोट
दूसरे चरण के तीनों ब्लाकों में  शांतिपूर्ण मतदान हुआ है। कहीं भी दोबारा मतदान की स्थिति नहीं है। मौसम खराब था लेकिन मतदाताओं ने मतदान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया है।
विज्ञापन

-गौरव दयाल, डीएम

ऐसी पिलाई कि वोट पड़ने तक नहीं उतरी
मतदान केंद्रों के बाहर नशे में झूमते मिले मतदाता
बरेली। प्रधानी की वोटिंग में मतदान केंद्रों के बाहर कच्ची और पक्की शराब के नशे का असर साफ दिख रहा था। प्रधान प्रत्याशियों ने शराब के शौकीनों को इतनी पिलाई कि वोट पड़ने तक नहीं उतरी। मतदान केंद्रों के बाहर मतदाता नशे में झूम रहे थे जिस प्रत्याशी ने पिलाई, उसके गुन गा रहे थे। पुलिसकर्मी बार-बार उन्हें दूर तक खदेड़ते भी थे लेकिन वह फिर नजदीक आकर नशे में अलग अंदाज में नमस्कार करने लगते। बूथों पर भीड़ कम हुई तो पुलिस वाले भी ऐसे नशेड़ी मतदाताओं की एक्टिंग से मनोरंजन करने लगे।
फतेहगंज पश्चिमी लोहारनगला, कुरतरा, अगरास, सिठौली, सतुइया पट्टी और माधोपुर, मीरगंज में बिहारीपुर, चुरई, लतपुरा, बल्लिया, धनेटा, जुनिहाई, अक्सोरा, सुल्तानपुर और शेरगढ़ में बसईं, जाफरपुर, सुकटिया, नगरिया सांवरानी, सिमरावा, पहाड़पुर के ज्यादा मतदान केंद्रों पर बड़ी संख्या में मतदाता पोलिंग बूथों के बाहर शराब के नशे में नजर आ रहे थे। पुलिस ने शराबियों को बूथ से दूर तक दो-चार बार खदेड़ा भी। मगर, थोड़ी ही देर में वह फिर आकर मनोरंजन करने लगते। बसईं में मतदान केंद्र से बाहर नशेड़ी वोटर सड़क पर झूमकर अपने समर्थक प्रत्याशी के गुण गा रहे थे। पहाड़पुर में मतदान केंद्रों के बाहर आम के बाग में शराबियों का जमघट लगा तो पुलिस ने कई बार उसे खदेड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें