फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मंत्री के फरमान पर भी आधा-अधूरा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दो बार सेटेलाइट बस अड्डे का निरीक्षण कर सुधार की हिदायत दी, पर हालात नहीं सुधरे। काम तो हुआ, लेकिन आधा-अधूरा। नगर निगम ने भी नाला सफाई के नाम पर खानापूर्ति कर दी।
विज्ञापन

नाले से कचरा निकालकर परिसर में ही रख दिया गया है। इससे सीवर का बहना बंद हो गया है, पर बदबू से यात्री परेशान हो रहे हैं। वहीं, नाला भी अब दोबारा चोक होने की कगार पर है। अनाउंसमेंट सिस्टम भी खामोश पड़ा है।
परिवहन मंत्री ने निरीक्षण के दौरान सेटेलाइट बस अड्डे पर बहते सीवर को देखकर सुधार की हिदायत दी थी। इसके बाद अधिकारियों ने नगर निगम से संपर्क किया था। पांच दिन बाद नाले की सफाई के नाम पर खानापूरी कर दी गई। वहां रखा गीला कचरा अब सूख चुका है, पर उसे उठाने वाला कोई नहीं। वह दोबारा नाले में गिर रहा है।
विज्ञापन

बस अड्डे पर कई बसें भी कूड़े के बीच ही खड़ी हो रही हैं। शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे यात्री वहां कुर्सियों पर बैठकर बसों का इंतजार कर रहे थे, लेकिन अनाउसमेंट नहीं हुआ। पूछताछ केंद्र भी खाली पड़ा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें