फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फॉग डिवाइस भी नहीं भेद पा रही धुंध की चादर, ट्रेनें करा रहीं 16 घंटे तक इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रेलवे ने कोहरे के सीजन में समयबद्ध संचालन के लिए ट्रेनों में फॉग सेफ डिवाइस लगाई है। इसके बावजूद घने कोहरे का सीजन शुरू होने से पहले ट्रेनों की रफ्तार थमने लगी है। ट्रेनें 15 घंटे तक इंतजार करा रही हैं। शनिवार को भी बरेली होते हुए गुजरने वाली 20 से ज्यादा ट्रेनों ने इंतजार कराया।
विज्ञापन

रेलवे के कैलेंडर के मुताबिक, कोहरे का सीजन दिसंबर से फरवरी अंत तक होता है। कोहरे का ज्यादा प्रकोप उत्तर भारत में रहता है। इस साल नवंबर के दूसरे सप्ताह से ही धुंध और कोहरा दस्तक देने लगा है। इसके साथ ट्रेनों की लेटलतीफी भी परेशान करने लगी है। शनिवार को 04068 दिल्ली-डिब्रूगढ़ विशेष ट्रेन 13 घंटे, 04530 बठिंडा-वाराणसी विशेष ट्रेन चार घंटे देरी से आई।
04006 दिल्ली-जयनगर विशेष ट्रेन ने 10 घंटे इंतजार कराया। इसके अलावा 15910 अवध असम एक्सप्रेस तीन घंटे, 13152 कोलकाता एक्सप्रेस चार घंटे, 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 15 घंटे, 14674 श्रमजीवी एक्सप्रेस दो घंटे देरी से आई। 04830 गोरखपुर-जोधपुर विशेष ट्रेन ने 13 घंटे इंतजार कराया और गोरखपुर-चंडीगढ़ विशेष ट्रेन 16 घंटे देरी से बरेली आई।
विज्ञापन

धुंध और कोहरे के प्रकोप के कारण रेलवे ने कई स्टेशनों के बीच ट्रेनों की रफ्तार को भी कुछ कम किया है। इनमें ज्यादातर स्टेशन और रेलपथ ऐसे हैं जहां नदियां, बड़े तालाब और नाले होने के कारण कोहरे का प्रकोप ज्यादा रहता है।



एक दिसंबर से 48 ट्रेनों को तीन माह तक किया जाएगा निरस्त
रेलवे हर वर्ष कोहरे के कारण एक दिसंबर से 29 फरवरी तक ट्रेनों को निरस्त करता है। इस बार एक दिसंबर से 48 ट्रेनों को तीन माह के लिए निरस्त किया जाएगा। इन दिनों एक ओर कोहरे का प्रकोप है और दूसरी ओर 190 नियमित के अलावा बड़ी संख्या में त्योहार विशेष ट्रेनों का संचालन भी किया जा रहा है। इस कारण भी रेल लाइन पर ट्रेनों का दबाव ज्यादा होने से समस्या और लेटलतीफी हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें