फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दशकों बाद भी गांव में विद्युत तार का नहीं हुआ विस्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शीशगढ़। गांव माल्साखेड़ा में कई वर्षों बाद आबादी तो बढ़ गई, लेकिन आज तक विद्युत तार का विस्तार नहीं हो पाया है। इस कारण गांव में आए दिन ओवरलोड से केबल जलकर टूट जाती है, लेकिन शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के गांव माल्साखेड़ा के ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव की विद्युत आपूर्ति जाफरपुर बिजली उपकेंद्र से जाती है। सन 1982 में गांव में विद्युतीकरण हुआ था। आज गांव की आबादी तीन गुना ज्यादा है, लेकिन अभी तक विद्युत लाइन का कोई विस्तार नहीं हुआ है।आरोप है कि सन 2016 में प्राथमिक विद्यालय माल्साखेड़ा को ट्रांसफार्मर से पांच खंभे लगाकर सिंगल केबल से कनेक्शन कर दिया गया था। उस सिंगल केबल पर बिजली विभाग ने 30 कनेक्शन और दे दिए, उसमें भी कम केबल लगाई गई। इससे अधिक लोड होने के कारण केबल बार-बार जलकर गिर जाती है।
शनिवार शाम भी इस तरह की घटना घटी, जिससे अफरा-तफरी रही। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लाइनमैन सेवा शुल्क लेकर सिंगल केबल को जोड़ देते हैं। वहीं, ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग बहेड़ी को पत्र लिखकर गांव में सभी खंभों पर डबल केबल डलवाने व मोहल्ले में अतिरिक्त खंभे लगवाने की मांग की है। शिकायकत करने वालों में हीरालाल, रमेश चंद्र फौजी, रामदयाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, जाफरपुर विद्युत उपकेंद्र के जेई संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि लाइनमैन को भेजकर केबल को ठीक कराया जाएगा और पैसे लेकर तार जोड़ने का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें