फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 17 दिन बाद भी लूट का खुलासा नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
दुनका। चारा काटने गई महिला से कुंडल, पाजेब लूटने एवं उस पर जानलेवा हमला करने के मामले में 17 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। 25 मार्च को 38 वर्षीय चमेली देवी पत्नी रघुवीर निवासी दोंद आलमपुर शाम चार बजे जंगल में चारा लेने गई थी। तभी बाइक पर एक महिला और एक युवक उसके पास आए। सीहोर जाने का रास्ता पूछने के बहाने उसके कानों से सोने के कुंडल छीनने लगे। विरोध करने पर उसके सिर, हाथ और पेट में हंसिया मारकर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी कुंडल और पाजेब छीनकर भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई और महिला को अस्पताल पहुंचाया। 26 मार्च को महिला के पति रघुवीर ने शाही थाने में लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें