फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: बड़ी बेटी का रिश्ता तुड़वाया अब छोटी को परेशान कर रहा शोहदा, आते-जाते कर रहा है छेड़छाड़

Tue, 04 Oct 2022 01:48 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

छात्रा की मां की ओर से दर्ज की गई रिपोर्ट में कहा गया है कि आरोपी अभिषेक गुप्ता दबंग किस्म का है। उसने पहले महिला की बड़ी बेटी को प्रेमजाल में फंसाकर धोखे से उसके फोटो खींच लिए और वीडियो बना लिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक शोहदे ने पहले एडिट फोटो भेजकर बड़ी बेटी का रिश्ता तुड़वा दिया। अब शोहदा छोटी बेटी के पीछे पड़ा है। वह बीएसएसी की छात्रा है। उससे आते-जाते छेड़छाड़ करता है। छात्रा की मां की तहरीर पर कैंट पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


छात्रा की मां की ओर से दर्ज की गई रिपोर्ट में कहा गया है कि आरोपी अभिषेक गुप्ता दबंग किस्म का है। उसने पहले महिला की बड़ी बेटी को प्रेमजाल में फंसाकर धोखे से उसके फोटो खींच लिए और वीडियो बना लिए। बेटी का रिश्ता तय किया तो अभिषेक ने वहां एडिट फोटो भेजकर रिश्ता तुड़वा दिया। अब आरोपी उनकी छोटी बेटी के पीछे पड़ा है। रास्ते में रोक कर उससे छेड़छाड़ करता है।

फोन पर कॉल और मेसेज करके परेशान करता है। रविवार को अभिषेक ने अपनी मां और भाई के साथ घर में घुसकर गालीगलौज की। विरोध करने पर महिला और उनकी दोनों बेटियों की पिटाई कर दी। कैंट पुलिस ने आरोपी अभिषेक, उसकी मां और छोटे भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें