फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अस्पताल में मरीज की मौत, किन्नरों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर किया हंगामा

Wed, 18 Dec 2024 07:50 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

अस्पताल में साथी के पिता की मौत पर किन्नरों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस ने किन्नरों को समझाकर शांत कराया। 
विज्ञापन
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सतीपुर चौराहा स्थित अलहिंद अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती बुजुर्ग की मौत पर किन्नरों ने मंगलवार रात जमकर हंगामा किया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस ने किन्नरों को समझाकर शांत कराया।

विज्ञापन


बारादरी इंस्पेक्टर सुनील कुमार के मुताबिक, मंगलवार शाम को सूचना मिली की अलहिंद अस्पताल में किसी मरीज की मौत होने पर उनके परिजन हंगामा कर रहे हैं। सूचना पर पुलिसकर्मी पहुंचे तो पता चला कि काजी टोल निवासी शाकिर (55) का माहभर से इलाज हो रहा था। उनकी पित्त की थैली का ऑपरेशन हुआ था। 

साली का मर्डर: कर्ज के बदले शादी...न मानी कोमल तो कर दिया कत्ल; ढाई माह पहले यहां से खरीदा था चाकू; पूरी कहानी
विज्ञापन


हालत गंभीर होने पर अस्पताल प्रशासन ने उनको भोजीपुरा के निजी मेडिकल कॉलेज रेफर किया था। वहां हालत में सुधार के बजाय और गंभीर होने पर वे अलहिंद हॉस्पिटल लौट आए। यहां मंगलवार को इलाज के दौरान शाकिर की मौत हो गई। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर परिजनों और किन्नरों ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कराया गया। 
विज्ञापन


क्राइम इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि शाकिर का बेटा अदा किन्नर है। मौत के बाद उसके साथी अस्पताल में आकर हंगामा करने लगे, समझाने पर वे लोग चले गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें