नवाबगंज। एसपी ग्रामीण मुकेश चंद्र मिश्रा ने बुधवार को थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने थाने के भवन का निरीक्षण करने के बाद अभिलेखों की गहनता से जांच-पड़ताल की, जिसमें गड़बड़ी मिलने पर संबंधित कर्मी के खिलाफ कोतवाल को कार्रवाई के लिए निर्देश दिए।
बुधवार दोपहर चार बजे थाने पहुंचे एसपी ग्रामीण को पुलिस कर्मियों ने सबसे पहले गार्ड ऑफ आनर दिया। इसके बाद उन्होंने थाने में बने होमगार्ड कक्ष, भोजनालय, महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण करने के बाद थाना परिसर के निर्माणाधीन पुलिस कर्मियों के आवासों आदि का निरीक्षण किया।
बाद में उन्होंने सीसीटीएनएस कक्ष का निरीक्षण कर कोतवाल के कार्यालय में पहुंच कर अभिलेखों की गहनता से जांच की और अधूरी मिलने पर नाराजगी जताई। इस दौरान सीओ हर्ष मोदी, कोतवाल राजकुमार शर्मा आदि रहे।
मना करने के बाद स्वागत करते रहे लोग : एसपी ग्रामीण जब थाने पहुंचे तो वहा उनके स्वागत के लिए लोग पहुंचे।
एसपी ने मना करके कहा कि यह उनका वार्षिक निरीक्षण है। मैं फिर किसी दिन आता हूं, तब स्वागत कार्यक्रम अच्छा रहेगा, लेकिन उनकी बात पर किसी ने ध्यान नहीं दिया और स्वागत कार्यक्रम शुरू हो गया। इसके बाद एसपी ग्रामीण ने कोतवाली के चौकीदारों को कंबल वितरण किए। संवाद