फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईपीएफओ: पेंशनर्स के लिए डिजिटल जीवन प्रमाणन अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन क्षेत्रीय कार्यालय ने स्वतंत्रता दिवस पर पेंशनर्स को कार्यालय तक आवाजाही से राहत दिलाने के लिए डिजिटल जीवन प्रमाणन मुहिम का शुभारंभ किया। इससे पूर्व कार्यालय प्रभारी क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त अनिल कुमार ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त के मुताबिक इस विशेष पहल के तहत जरूरतमंद पेंशनर्स के घर टीम के सदस्य पहुंचकर उनका डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र बनाएंगे, ताकि उन्हें पेंशन मिलने में असुविधा न हो। इसके लिए दो टीम बनाई है।
पहली टीम में क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त सुभाषनगर, इज्जतनगर क्षेत्र और दूसरी टीम डीपीए संतोष कुमार के नेतृत्व में सीबीगंज के पेंशनर्स के घर पहुुंचेगी। कार्यक्रम में विक्षेंद्र पाल भारती, कमलेश बहादुर, सौरभ रस्तोगी, हैदर, राहुल शर्मा, दीपक रावत, प्रदीप जायसवाल, अनमोल विक्रम सिंह, रितिक व अन्य लोग मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें