फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 अगस्त को हड़ताल पर रहेंगे ईपीएफ कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कर्मचारी भविष्य निधि स्टाफ यूनियन ने विभिन्न मांगों को लेकर देशव्यापी आंदोलन शुरू कर दिया है। मांगें पूरी नहीं होने पर स्टाफ 28 अगस्त को एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल करेगा। बुधवार दोपहर में यूनियन ने ईपीएफ कार्यालय परिसर में प्रदर्शन कर मांगे दोहराईं।
विज्ञापन

ईपीएफ स्टाफ एसोसिएशन ने कैडर पुनर्गठन, वेतन विसंगति, खाली पद भरने, स्थानांतरण नीति में बदलाव आदि मांगों को लेकर बुधवार दोपहर में जोरदार प्रदर्शन किया है। यूनियन महामंत्री प्रवीण कालरा ने कहा कि मांगे पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने प्रबंधन के रवैये पर तीखे प्रहार कर कहा है कि यूनियन के साथ वादाखिलाफी हो रही है। विरोध प्रदर्शन में संतोष श्रीवास्तव, वीपी भारतीय, अजीत कुमार, अनुराग सचान, दयानिधि वत्स, पंकज गुप्ता आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें