फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दशहरा पर शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

Sat, 17 Oct 2026 01:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दशहरा पर 20 अक्तूबर को शहर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। सुबह सात बजे से रावण दहन और मेला समाप्ति तक भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। एसपी ट्रैफिक अकमल खान ने बताया कि दशहरा मेले में भीड़ बढ़ने पर प्रमुख चौराहों और मार्गों से चार पहिया वाहनों, ऑटो और ई-रिक्शा की आवाजाही भी रोकी जाएगी।
विज्ञापन

डायवर्जन के दौरान परसाखेड़ा रोड नंबर एक, बिलवा, विलयधाम, लालपुर कट, नवदिया झादा, ट्रांसपोर्टनगर, सेटेलाइट तिराहा, बुखारा मोड़ और रामगंगा तिराहे की ओर से भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। दिल्ली, रामपुर की ओर से आने वाले भारी वाहन झुमका तिराहे से परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र की रोड नंबर एक और बड़ा बाइपास से रजऊ तिराहा होते हुए ट्रांसपोर्टनगर तक आ-जा सकेंगे।
दिल्ली, रामपुर की ओर से लखनऊ जाने वाले भारी वाहन झुमका तिराहे से बिलवा, विलयधाम, रजऊ तिराहा होकर आ-जा सकेंगे। दिल्ली, नैनीताल और पीलीभीत की ओर से बदायूं जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाइपास, रजऊ तिराहा, फरीदपुर, बुखारा मोड़, रामगंगा तिराहा होकर गुजर सकेंगे। एसपी ट्रैफिक ने लोगों से अपील की है कि डायवर्जन के दौरान असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन

इन इलाकों में चार पहिया वाहन, ऑटो व ई-रिक्शा भी प्रतिबंधित
भीड़ बढ़ने पर इज्जतनगर तिराहे से कुदेशिया फाटक, अशोक नगर तिराहे से कुदेशिया अंडरपास और किला क्रॉसिंग से अलखनाथ मंदिर की ओर चार पहिया वाहनों, ऑटो और ई-रिक्शा का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। सूद धर्मकांटा से कोहाड़ापीर, मूर्ति नर्सिंग होम से गंगापुर मठ की चौकी, श्यामगंज चौराहे से कालीबाड़ी और बरेली कॉलेज, पटेल चौक व चौपुला चौराहे से नावल्टी की ओर भी इन वाहनों को जाने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें