फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: उद्यमी और बाइक राइडर ''''मां तुझे प्रणाम'''' कार्यक्रम में दिखाएंगे उत्साह

Wed, 12 Aug 2026 02:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में अमर उजाला की ओर से आयोजित होने वाले ‘मां तुझे प्रणाम’ कार्यक्रम में शहर के उद्यमी और बाइक राइडर ग्रुप पूरे उत्साह के साथ भाग लेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत से ही उद्यमियों की सक्रिय सहभागिता रहेगी और उनकी ओर से यात्रा के विभिन्न पड़ावों पर पुष्पवर्षा भी की जाएगी। इस बार यह आयोजन 12, 13 और 15 अगस्त को किया जाएगा।
विज्ञापन


अमर उजाला कार्यालय में आयोजित संवाद कार्यक्रम में भोजीपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय शुक्ला ने कहा कि 13 अगस्त को आयोजित होने वाली वाहन रैली का दायरा बड़ा होना चाहिए, जिससे कार्यक्रम की भव्यता और अधिक बढ़ सके। फरीदपुर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन से आए गुरप्रीत सिंह ने भी अपनी पूरी टीम के साथ इस आयोजन में शामिल होने की घोषणा की। इस अवसर पर डॉ. मनीष शर्मा, फिरोज खान, शैलेंद्र सिंह, शरद अग्रवाल, राजीव सिंघल, शिवम सक्सेना, गौरव सक्सेना, उत्सव अग्रवाल, राकेश सिंह, शैलेंद्र सिंह चौहान, राजेश गुप्ता, शशांक जौहरी, केवी अग्रवाल, प्रदीप महेश पंडित और प्रदीप शैलेंद्र शुक्ला सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के तहत 12 अगस्त को देशप्रेमी ''''वॉक फॉर यूनिटी'''' के जरिए हाथों में तिरंगा थामे डीडीपुरम स्थित शहीद चौक से पैदल मार्च निकालेंगे। यह यात्रा डीडीपुरम से शुरू होकर शील चौराहा, बांके बिहारी मंदिर और वंदना स्वीट्स होते हुए वापस शहीद चौक पर आकर संपन्न होगी। वहीं, 13 अगस्त को तिरंगा यात्रा सिटी सेंटर एलए मॉल से आरंभ होकर पटेल चौक, महादेव सेतु, धर्मकांटा चौराहा, सलेक्शन पॉइंट चौराहा, शील चौराहा, बांके बिहारी मंदिर, आदिनाथ चौराहा और श्यामगंज फ्लाईओवर से गुजरते हुए बरेली कॉलेज पर समाप्त होगी। 15 अगस्त को सिटी सेंटर एलए मॉल में राष्ट्रगान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें