फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: घर में घुसकर हवाई फायरिंग, जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सीबीगंज थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के घर में घुसकर हवाई फायरिंग कर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सराय तल्फी गांव निवासी चमन सिंह ने थाना प्रभारी प्रदीप चतुर्वेदी को बताया कि शनिवार दोपहर बाद वह अपने घर की बैठक में सो रहे थे। तभी गांव के महेश, चीकू, भीमसेन और मोनू उनके दरवाजे पर आए। आरोपियों ने हंगामा और शोर-शराबा करते हुए उन्हें गालियां दीं। जान से मारने की धमकी देते हुए चमन सिंह को घर से बाहर निकलने के लिए कहा। चीकू के हाथ में तमंचा था। इससे उसने दहशत फैलाने के उद्देश्य से हवाई फायर किया। अन्य तीनों आरोपी लाठी-डंडे लहरा रहे थे। चमन सिंह ने छिपकर जान बचाई। इसके बाद सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। थाना पुलिस ने चमन सिंह की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें